Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, थराली में अभी भी भूस्खलन जारी

Uttarakhand Weather Update: आज 29 अगस्‍त 2025 को भी उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पौड़ी में कहीं-कहीं जगह भारी बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं बाकी जिलों में भी आकाशीय बिजली और बारिश का दौर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में बरपा कहर! इन तीन जगहों पर फटा बादल, मौत, कई लापता

Uttarakhand Weather Update: इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन भी सुबह बारिश देखने को मिली थी। जिसके बाद पूरे दिन धूप निकली। तो वहीं बीच-बीच में बादल छाए रहे। कई जगहों पर दोपहर के समय भी तेज बारिश हई।

थराली में अभी भी भूस्खलन जारी

थराली की बात करें तो अभी भी भूस्खलन जारी है। लैंडस्लाइड्स की वजह से लोग दहशत में हैं। रात भर लोग सो नहीं पा रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के पीछे सड़क टूट गई। जिसका मलबा अस्पताल में घुस गया। गनीमत ये रही कि किसी की जान की हानी नहीं हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें