Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में 29 अप्रैल को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अप्रैल महीने की विदाई के लिए एक ही दिन बचा है। इसके साथ ही गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगे हैं। राजधानी देहरादून में तो हाल ये हैं कि बीते दिनों पहले लू के चलते सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रखने के आदेश जारी करने पड़े। हालांकि मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

29 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 29 अप्रैल को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत और अल्मोड़ा जिले के लिए तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में इस दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ये दोनों जिले सूखे रहेंगे। हालांकि इन जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें