देहरादून : निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में 24 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब यहां आने वाले उन हजारों लोगों की तलाश और उन्हें आइसोलेट करने की मुहिम शुरू हो चुकी है, जो इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। वहीं उत्तराखंड में अब तक 26 लोगों के जमात में शामिल होने की बात सामने आई है जिन्हे आईसोलेट किया गया है। वहीं मसूरी के 5 और नैनीताल के 8 लोग इसमे शामिल होकर वापस लौटे थे।
वहीं खूफिया तंत्र से बड़ी खूफिया जानकारी सामने आई है। जी हां खबर है कि प्रदेश के 280 लोग अभी जमात में बाहर गए हुए हैं। ये लोग देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी के होेने की जानकारी है। ये लोग यहां मल्ली ताल में देखे गए, जिसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। देर रात पुलिस प्रशासन के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जमाती सहित उनके परिवार के सदस्यों को भी ले गई।
देश के 17 राज्यों से लोग हुए थे शामिल
जानकारी मिली है कि गृह मंत्रालय ने कहा कि निजामुद्दीन मरकज के बाद 824 विदेशी देश के कई हिस्सों में गए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों से देश में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है क्योंकि ये देश के 17 राज्यों से यहां आए थे।