Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है.

मुख्य शहरों का तापमान जानें

तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम 22°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है. जबकि चमोली का अधिकतम 26°C और न्यूनतम तापमान 17°C तापमान रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें