Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड को मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने 28 मई के लिए जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने 28 मई के लिए जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई यानी आज देहरादून, टिहरी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने के आसार हैं।

31 मई तक खरा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 मई तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है ।

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें