उत्तराखंड में 28 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम, पहाड़ों में दो दिन होगी झमाझम बारिश, पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अप्रैल महीने की विदाई के लिए दो ही दिन शेष है। इसके साथ ही गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगे हैं। राजधानी देहरादून में तो हाल ये हैं कि बीते दिन लू के चलते स्कूल के साथ ही सरकारी दफ्तर बंद रखने के आदेश जारी करने पड़े। हालांकि मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
28 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 28 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ही बदल गरजेंगे। इसके अलावा इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
सूखे रखेंगे ये दो जिले
वैज्ञानिकों की माने तो देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और चंपावत जीले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क ही बना रहने वाला है। इन दोनों जिले में बस बादल गरजने, एकहिया बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने जैसी चीजें ही होने संभावना है।
29 अप्रैल के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 29 अप्रैल के लिए देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के लिए तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में इस दिन भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।