Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 27 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

31 जुलाई तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 31 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील क्षेत्रों के साथ ही नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें