Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, पढ़ लें पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए एलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम (uttarakhand weather update)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 मई को प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मुख्य जिलों का ऐसा रहेगा तापमान

तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान आज 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम 37°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा. इसके अलावा नैनीताल जिले का अधिकतम तापमं 22°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें