Uttarakhand Weather NewsBig News

सावधान उत्तराखंड: 27 मई को आसमान से बरसेगी आग, देहरादून समेत इन जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में 27 मई यानी आज भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत छह जिलों के लिए लू (heat wave) का अलर्ट जारी किया है।

27 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (27 may uttarakhand weather)

देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड में भी नौतपा का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 27 मई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में हीटवेव का अलर्ट रहेगा। वैज्ञानिकों ने लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

रुड़की में रिकॉर्ड हुआ 41.8°C तापमान

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के मैदानी और कुछ पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। हालांकि उसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे कम हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रुड़की में सबसे ज्यादा तापमान 41.8°C रिकॉर्ड हुआ। जबकि मुक्तेश्वरमें में सबसे कम यानी 15.4°C रिकॉर्ड हुआ।

24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश

IMD के अलर्ट के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में पर्याप्त दवाईयां, ओआरएस, बर्फ और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने और लू एवं शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर न हो पानी की कमी

ज़िला आपातकालीन संचालन केंद्र ने नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वे सार्वजनिक स्थानों, बाज़ारों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी, पानी के कियोस्क और ठंडे पानी की सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थायी आश्रयों और विश्राम स्थलों की व्यवस्था करें।

श्रमिकों को दी सुबह और शाम ही काम करने की सलाह

साथ ही बिजली एवं पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मज़दूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने काम के घंटे सुबह और शाम तक ही सीमित रखें। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से ज्यादा गर्मी के दौरान दोपहर के समय बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी शुरू हो गया नौतपा, सूरज बरसाएगा आग, ऐसे करें बचाव

हीटवेव से कैसे करें बचाव ?

  • दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • खाली पेट घर से बिल्कुल ना निकलें।
  • ज्यादा तला भुना खाना, चाय और शराब से परहेज करें।
  • खूब सारा पानी पिएं बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
  • साथ ही अपने घर के आस-पास जानवरों के लिए भी पानी रख दें ताकि उन्हें भी थोड़ी राहत मिल सके।
  • तरबूज, खीरा, खरबूजा और अंगूर जैसे रसीले फल खाएं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें