Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत छह जिलों में हीटवेव अलर्ट, भीषण गर्मी से सावधान

Uttarakhand Weather Update: देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड में भी नौतपा का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत छह जिलों में हीटवेव अलर्ट (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग ने 26 मई के लिए राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 मई को भी इन जिलों में भीषण गर्मी का एहसास बना रहेगा।

रुड़की में रिकॉर्ड हुआ 41.8°C तापमान

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के मैदानी और कुछ पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। हालांकि उसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे कम हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रुड़की में सबसे ज्यादा तापमान 41.8°C रिकॉर्ड हुआ। जबकि मुक्तेश्वरमें में सबसे कम यानी 15.4°C रिकॉर्ड हुआ।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी शुरू हो गया नौतपा, सूरज बरसाएगा आग, ऐसे करें बचाव

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें