उत्तराखंड में लौटेगी ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तैयार रहें

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते प्रदेश के मौसम में रोजाना ही बदलाव हो रहा है। पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग की माने तो 26 मार्च को भी उत्तराखंड में मौसम खराब ही रहने वाला है।
26 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे में फिर से अपने उग्र रूप में आने वाला है. IMD की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3300 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस होगी ठंड
7 मार्च से ही उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का सिलसिला जारी है। वैज्ञानकों की माने तो Western Disturbance के चलते ठंडी हवा चलने से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड महसूस होगी। वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।