देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस रात दिन एक कर ड्यूटी कर रही है और लोगों को लॉकडाउन का पालन करा रही है साथ ही घरों में ही रहने की अपील कर रही है लेकिन बावजूद इसके कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज 9 अप्रैल को प्रदेश में कुल 69 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 257 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं बता दें कि प्रदेश में अभी तक कुल 1155 अभियोगों 4692 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13768 वाहनों के चालान, 3637 वाहन सीज एवं 64.06 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।