Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज खराब है। वैज्ञानिकों ने 25 मार्च के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

25 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 25 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

27 मार्च को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही पैटर्न रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने 27 मार्च (27 march uttarakhand weather update) के लिए भी इन्हीं पांच जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें