Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी, पढ़ें ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं चल रही है। मौसम विभाग की माने तो 25 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम(Uttarakhand Weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी (25 February uttarakhand weather update) को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब प्रदेश में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। 25 फरवरी को बारिश या बर्फबारी का कोई भी अलर्ट नहीं है। कल सुबह से ही राज्य में चटक धूप खिलेगी।

होली से पहले ही गर्मी ने दी दस्तक

होली आने में अभी वक्त है, लेकिन गर्मी ने पहले ही दस्तक दे दी है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय में तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को अप्रैल जैसी तपिश का एहसास कराना शुरू कर दिया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही सूरज के तेवर इतने सख्त हो गए हैं कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें