Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में सूरज के तीखे तेवरों और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से परेशान लोगों के लिए अगले 24 घंटे राहत लेकर आ सकते हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

24 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई को उत्तराखंड में मौसम बदल सकता है। चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में गर्मी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती है।

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें