Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 24 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है।

24 मार्च को मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 24 मार्च को गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश होने के आसार हैं। जबकि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

29 मार्च तक जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 29 मार्च तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग शामिल हैं। तापमान की बात करें तो कल देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें