Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

उत्तरखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है.

25 जून से बढ़ेगी बारिश की तीव्रता

मौसम वैज्ञानिकों के माने तो 25 जून से बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. खासतौर पर्वतीय जिलों में मानसून की बारिश आफत बनकर बरसेगी. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है. वहीं मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा पर आने की सलाह दी है. मौसम विभाग की माने तो 28 जून तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें