Uttarakhand Weather NewsBig News

23 मार्च को उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 23 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है।

उत्तराखंड में 23 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर या इससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली भी चमकेगी। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

24 मार्च का मौसम अपडेट

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम का यही पैटर्न रहने वाला है। 24 मार्च (24 march uttarakhand weather update ) भी चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें