Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के बाद से ही अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ज्यादातर हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान पढ़ें

वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग की माने तो 28 जून तक प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें