Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में गर्मी के तीखे तेवर! चढ़ने लगा पारा, जानें कैसा रहेगा अप्रैल को मौसम

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग की माने तो 23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

23 अप्रैल को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 24 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

24 अप्रैल को करवट लेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगहों पर बारिश, गरज चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में इस दिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

देहरादून में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान

बता दें राजधानी देहरादून में चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें तो 24 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें