बागेश्वर: वैसे तो उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के युवा मुंबई में फंसे हैं। लेकिन, अकेले बागेश्वर जिले के ही 22 युवा मुंबई में लाॅकडाउन के बाद से ही फंसे हुए हैं। युवाओं ने सरकार से वापस लेजाने की अपील की है। ये सभी मुंबई के होटलों में काम करते थे और कोरोना के बाद इनको नौकरी से निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार युवाओं ने किसी परिचित से संपर्क कर घर वापस ले जाने की गुहार लगाई, जिसके बाद सरकार से बात की गई है।
अमर उजाला डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के कारण होटल मालिकों ने उन लोगों को घर जाने के लिए कह दिया। बनीगांव, कांडा के वजीला, ठांगा कमस्यार, सनिउडियार के 22 लोग मुंबई में फंसे हुए हैं। उन लोगों ने मकान मालिकों को किराया भी नहीं दिया है। अब तक खाने के लिए पैसे थे। अब खाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। बताया कि उन लोगों ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के सामने समस्या रखी थी। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल से भी युवाओं ने संपर्क किया है।