अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के नैकुचिया रणथंबल में दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों में एक नवविवाहिता भी शामिल थी जिसकी बीते महीने ही शादी हुई थी। वहीं नवविवाहिता का पति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।
अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के नैकुचिया रणथंबल में एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक 22 साल की नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक एक वैगनार कार सोमवार देर शाम सल्ट के रणथंबल से शशिखाल खुमाड़ की तरफ आ रही थी तभी खुमाड़ पहुंचने से पहले ही नैकुचिया रणथंबल मोटर मार्ग में कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसमे तीन की मौत हो गई। मृतकों में 22 वर्षीय महिला भी शामिल है जिसका विवाह बीते महीने नवंबर में ही हुआ था।महिला का पति सुरेश कुमार घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।