Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के सात जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के सात जिलों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है.

मुख्य जिलों के तापमान पर डालें नजर

तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान आज 34°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है. वहीं हरिद्वार का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 22°C रहेगा. इसके अलावा नैनीताल का अधिकतम 28°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है.

वहीं पिथौरागढ़ जिले का अधिकतम 30°C और न्यूनतम 14°C रहने की संभावना है. जबकि चमोली जिले का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 14°C रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तरकाशी का अधिकतम 29°C और न्यूनतम 15°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें