उत्तराखंड के इन जिलों में कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में मौसम का मूड इन दिनों ठीक नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा।
22 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज 22 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर या इससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली भी चमकेगी।
आने वाले दिनों में भी ख़राब रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम का यही पैटर्न रहेगा। 23 मार्च को भी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं 24 मार्च चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होगी। जबकि 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।