Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

उत्तराखंड में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून ओर नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिले के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

27 जून तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें