Dehradun Weather NewsBig News

22 फरवरी के लिए अलर्ट जारी: देहरादून समेत छह जिलों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Dehradun Weather News: उत्तराखंड में आज यानी 22 फरवरी को देहरादून समेत छह जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। वैज्ञानिकों ने आने वाले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत छह जिलों में 22 फरवरी को होगी बारिश (22 February uttarakhand weather update)

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो 22 फरवरी को (22 February uttarakhand weather update) राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते शुक्रवार को देहरादून में दोपहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।

फरवरी में दोपहर में हो रही अप्रैल जैसे गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बदलते मौसम के चलते तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं दिख है। दोपहर में लोगों को गर्मी सताने वाली है। लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही होगी। बता दें उत्तराखंड में इस बार फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। तेज धूप की वजह से दिन का तापमान सामान्य से बहुत ऊपर जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें