Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है. हालांकि अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलेगी. यानी 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा.

जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान आज 36°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है.

वहीं चमोली जिले में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 10°C रहने की संभावना है. उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें