Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में होगी आज जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चम्पावत ओर ऊधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

22 जुलाई को प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें