UttarakhandHighlight

किसानों के लिए खुशखबरी : पीएम इस दिन करेंगे PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

मोदी सरकार देशभर के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 2 अगस्त को बनारस में किसानों की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। बता दें लंबे समय से किसान इस पल का इंतजार कर रहे थे।

PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त होगी जारी

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया 2 अगस्त को बनारस में किसानों की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को किस्त जारी करेंगे।

किसानों के लिए खुशखबरी : पीएम इस दिन करेंगे PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी
गणेश जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साझा की जानकारी

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें किसानों के खातों में सीधे लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने पर चर्चा हुई। बता दें कि इस राशि से 8 लाख 28 हज़ार 787 किसानों को कुल 184.25 करोड़ की धनराशि से लाभांवित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि योजना: कैसे मिलता है लाभ, कैसे मिेलेंगे 6000 रुपए, पढ़िए पूरी डिटेल  

किस जिले से कितने किसानों को मिलेगा लाभ

जानकारी के लिए बता दें अल्मोड़ा के 1 लाख 5 हजार 88 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं बागेश्वर में 23 लाख 62 हजार, चमोली के 47 हजार 262, हरिद्वार के 1 लाख 3 हजार 62 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जबकि चंपावत में 37 हजार 699 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें