डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने बीस साल की सजा सुनाई है। ये सजाएं दो अलग अलग मुकदमों में सुनाई गई है। एक सजा खत्म होने पर दूसरी सजा शुरु होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों केसों में 15 -15 लाख का जुर्माना भी लगाया है। ये जुर्माना पीड़ितों को दिया जाएगा।
पहले खबर आई थी कि राम रहीम को 10 साल की सजा दी गई है। बाद में डिटेल जजमेंट आने के बाद खुलासा हुआ कि कोर्ट ने 10 नहीं 20 साल की सजा दी है। ये सजाएं दो अलग अलग केसेज में दी गईं हैं और दोनों अलग अलग ही चलेंगी। एक सजा खत्म होने के बाद दूसरी शुरु होगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को 15 – 15 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर अदा करने के आदेश भी दिए हैं।
सजा का ऐलान होते ही राम रहीम कोर्ट में ही जमीन पर बैठ कर रोने लगा। वो जज से रहम की भीख मांगने लगा।