Big NewsUttarakhand Weather News

देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

20 september uttarakhand weather update: उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर को देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 24 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के माने तो उत्तराखंड में 24 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। बता दें प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बाधित हैं। मौसम विभाग ने आमजनमानस से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में नदी का रुख मोड़कर रिजॉर्ट निर्माण कराने का मामला, DM ने दिए जांच के आदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें