Uttarakhand Weather News

20 फरवरी को उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में अब काफी हद तक मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों के लिए हलकी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हो रही कमजोर

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम फिर से सुहाना होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बीते गुरुवार से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ रही है, लेकिन ये अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है।

उत्तराखंड में 20 फरवरी को 3 जिलों में बारिश का अलर्ट (Uttarakhand Weather)

पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के इन 3 जिलों चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का यह अलर्ट केवल 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए है। मौसम विभाग की माने तो 22 से 24 फरवरी तक देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और नैनीताल में बारिश होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें