Dehradun NewsHighlight

अपराधियों के लिए शरणगाह बन रहा उत्तराखंड !, राठी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

उत्तराखंड अपराधियों के लिए शरणगाह बनता जा रहा है। अपराधियों के लिए देहरादून अब सुरक्षित ठिकाना सा ही बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि राज्य गठन से पहले भी उत्तराखंड अपराधियों की पनाहगाह रहा है।

अपराधियों के लिए शरणगाह बन रहा उत्तराखंड

राजधानी देहरादून दूसरे राज्यों के हिस्ट्रीशीटर्स का ठिकाना बनता जा रहा है। जो शहर कभी अपनी खूबसूरती, शांति और शिक्षा के लिए जाना जाता था, वो शहर आज धीरे-धीरे क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। देहरादून में हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं ने ना सिर्फ पुलिस प्रशासन, खुफिया एजेंसियों के माथे पर बल ला दिया है बल्कि शहरवासियों की टेंशन भी बढ़ा दी है। क्योंकि अब जो दून पुलिस ने खुलासा किया है वो ये बताने के लिए काफी है कि राजधानी देहरादून दूसरे राज्यों के हिस्ट्रीशीटर्स के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है।

राठी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

अपराधी शहर में सक्रिया हैं, लग्जरी कार, VIP नंबर के साथ घुम रहे हैं। उन्हें देखकर ये बता पाना भी मुश्किल है कि ये हिस्ट्रीशीटर है। खुद पुलिस को भी नहीं मालूम की देहरादून में कितने अपराधी किस्म के लोग शरण लिए हुए हैं। बता दें हाल ही में एसटीएफ और दून पुलिस ने पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में पारस, पहले मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का शूटर रह चुका है।

पुलिस के अनुसार दोनों की मौत के बाद पारस भानू के संपर्क में मुजफ्फरनगर जेल में आया और सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया। जेल से बाहर आने के बाद दोनों सुनील राठी के लिए राजधानी देहरादून और हरिद्वार की बेशकीमती विवादित जमीनों में दखल देखकर उगाई करने लगे। जांच में यह भी पता चला कि भानु चौधरी और पारस समय-समय पर जेल में सुनील राठी से मिलने जाते थे और सुनील राठी के नाम की धमकी देकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ज़मीन के विवादित झगड़ों को सुलझाते थे। बदले में वे मोटी रकम वसूलते थे।

देहरादून में कुछ बड़ा कर रहे थे प्लान

पुलिस को आशंका है कि आरोपी दून में भी रंगदारीया फिर किसी अपराध की साजिश को गढ़ रहे थे। ऐसा नहीं है कि ये कोई पहला मामला है। जिसके खुलासे ने पुलिस अधिकारियों की टेंशन को बढ़ाया है। इससे पहले देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल के बाहर हुई कुख्यात गैंगस्टर की हत्या ने भी खाकी की इकबाल पर सवाल उठाए थे। एक के बाद एक मामले ये सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्या उत्तराखंड अपराधियों की शरणगाह बनता जा रहा है और पुलिस बेखर है।

राज्य गठन से पहले ये आरोपी ले चुके हैं पनाह

पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि राज्य गठन से पहले भी उत्तराखंड अपराधियों की पनाहगाह रहा है। बता दें मुन्ना बजरंगी जिसका असली नाम प्रेम प्रकाश था 80 के दशक में आतंक का दूसरा नाम मुख्तार अंसारी का करीबी था। बागपत जेल में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गैंगस्टर सुनील राठी पर लगा था। इसके अलावा 90 के दशक का रमेश यादव, जिसके अपराधों ने उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इन सभी ने भी उत्तराखंड में पनाह ली थी।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से ताल्लुक रखता था गैंगस्टर विक्रम शर्मा, 30 की हत्या, 50 मुकदमे, जानें पूरी कुंडली

ये वो नाम है जो बंदूक के साथ खिलौनों की तरह खेला करते थे। कई अपराधियों के नाम अब भी गुमनाम है। हालांकि अब लग रहा है कि दून पुलिस इन घटनाओं से सबक ले रही है तभी पुलिस खुफिया निगरानी बढ़ाने का दावा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन अभियान को और तेज़ किया जा रहा है। देहरादून को किसी भी सूरत में अपराधियों का शरणगाह बनने नहीं दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें