Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी खराब रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में 2 मई को कैसा रहेगा मौसम? (2 May uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई को चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और आंधी चलने की संभावना है। इसे देखते हुए, लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

5 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 5 मई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहने वाला है। 3 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होगी। जबकि 4 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ एयर बागेश्वर जिले में बारिश और 4400 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें