Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी

2 July uttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है. जिसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

IMD ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई को राजधानी देहरादून, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अन्य जिलों में भी गरज- चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है.

प्रदेशभर में 3 नेशनल हाईवे और 111 सड़कें बंद

बता दें बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है.पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते मलबा आने के चलते 111 सड़के बंद पड़ी हुई है. जबकि तीन राष्ट्रीय मार्ग बंद है. जिसकी वजह से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से मौसम का अपडेट देखकर यात्रा का प्लान बनाने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें