Big NewsChar Dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, चिकित्सक दे रहे ये सलाह

Char dham yatra news: चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो गया है। पहले ही दिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने दोनों धाम के दर्शन किए। दुखद खबर ये है कि पहले ही दिन यमुनोत्री धाम की चढ़ाई के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत

जानकारी के अनुसार पैदल मार्ग पर महाराष्ट्र के नासिक से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की जानकीचट्टी में मौत हो गई। मृतक की पहचान उदय गजानन तांबे (65) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जानकीचट्टी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत का करें सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।

मध्य प्रदेश की एक श्रद्धालु की मौत

वहीं मध्य प्रदेश से भी यमुनोत्री यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला की पहचान प्रतिभा मिश्रा (40) निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। महिला की मौत का कारण हृदय गति रुकना ही बताया जा रहा है। डॉक्टर की ओर से तीर्थयात्रियों को चेकअप कराने की सलाह दी जा रही है।

चारधाम यात्रा के पहले दिन 9 हजार 800 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बता दें श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंच रहे है। यमुनोत्री धाम में पहले दिन 8 हजार 200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में पहले दिन 1 हजार 600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए दोनों धामों में पहले दिए 9 हजार 800 तीर्थयात्री पहुंचे। पहले दिन ही दोनों धाम में भक्तों की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में कितना उत्साह है।

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के पहले दिन ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें