सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग हिंदुस्तानी फौजियों को सलाम कर रहे हैं। फौजियों की इंसानियत देख हर कोई उन्हें सैल्यूट कर रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियों में भारतीय सैनिक निहत्थे आतंकवादी को पकड़ते हैं जिसके बाद आंतकवादी डर जाता है। जैसा की पहले देखा गया है कि आतंकवादी भारतीय सैनिकों औऱ लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं जो की देश के लिए घातक है। भारतीय सैनिकों ने भी मूंह तोड़ जवाब देते हुए कई आतंकियों को ढेर किया। यही सोच निहत्था आतंकवादी डर गया लेकिन फौजियों ने इंसानियत दिखाई औऱ आतंकवादी को पहले पानी पिलाया और न डरने को कहा।
वहीं इसके बाद फौजियों ने उसके पिता को बुलाया और उनसे मिलवाया। इस दौरान आतंकवादी डर के जमीन पर बैठा रहा है कि उसके साथ क्या होगा। लेकिन भारतीय सैनिकों ने इंसानियत दिखाई। ये वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो जम्मू कश्मीर की तरफ का है। आतंकवादी की भाषा से समझा जा सकता है कि कश्मीर का वीडियो है।