रुद्रपुर : उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खास तौर पर उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार में दुष्कर्म के मामले ज्यादा सामने आ रहेहैं। वहीं अधिकतर मामलों में पीड़िता नाबालिग हैं। कई मामले ऐसे भी सामने आए जिसमे अपने और सौतेले पिता ने ही अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया है। कई गंदी मानसिकता वाले आरोपी कइयों की जिंदगी तबाह कर चके हैं. वहीं उत्तराखंड में दुष्कर्म का एक ताजा मामला सामने आया है जहां एक विधवा महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में एक विधवा आंगनबाड़ी सहायिका ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया औऱ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाप मुकदमा दर्ज कर लिया है औऱ आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी मिली है कि महिला रुद्रपुर की रहने वाली है जिसने कोतवाली पुलिस को बताया कि वो आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर सहायिका कार्यरत है। कुछ समय पहले एक युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। युवक उससे दोस्ती करने के बाद उसके घर आने जाने लगा। इसी दौरान युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। बीते दिन महिला ने पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित पहाड़गंज का रहने वाला है जिसका नाम श्याम बाटला। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।