रुड़की : एक ओर हमारा देश चंद्रमा पर पहुँच रहा है तो दूसरी तरफ आज भी लोग लकड़ी में भगवान को देखते हैं और यही उनकी आस्था है। हम बात कर रहे हैं रुड़की से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर चूड़ामणि मंदिर की जहाँ हर सुबह सैंकड़ों भगत यहाँ इकट्ठा होते हैं और लड़की के एक टुकड़े (लोकड़ा) की पूजा करते हैं क्योंकि मान्यता है कि यहाँ पर जो भी स्त्री इस लोकडे के टुकड़े का छोटा सा अंश चुरा कर ले जाती है उसे अवश्य ही पुत्र की प्राप्ति होती है।
चूड़ामणि मंदिर में संतान प्राप्ति का रहस्य
चुड़ियाला गाँव में बने चूड़ामणि मंदिर में संतान प्राप्ति का रहस्य किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं क्योंकि लोगों का कहना है कि यहां पर चूडामणि देवी का आशीर्वाद प्राप्त है और जो भी सच्चे मन से यहां अपनी मनोकामना लेकर आता है और लोकडे का एक अंश लेकर जाता है उसे पुत्र की प्राप्ति होती है.
अगर किसी स्त्री की सिर्फ लड़कियां ही है तो उसे भी लड़का प्राप्त होता है
और अगर किसी स्त्री की सिर्फ लड़कियां ही है तो उसे भी लड़का प्राप्त होता है। जिसके बाद यह लोग अपनी हैसियत से यहाँ पर आकर भंडारे का आयोजन भी करते है जिससे सेंकडो लोगों को भोजन भी प्राप्त होता है।