Big News : उत्तराखंड : प्रवासियों के लौटने से पहाड़ में बढ़ा कोरोना का खतरा, 80% लोग पहाड़ के - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : प्रवासियों के लौटने से पहाड़ में बढ़ा कोरोना का खतरा, 80% लोग पहाड़ के

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
appnu uttarakhand news
सांकेतिक फोटो
appnu uttarakhand news
सांकेतिक फोटो

देहरादून : उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर आए दिन बढ़ता जा रहा है। बीते दिन बुधवार को उत्तराखंड में 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी वहीं इसके बाद आज गुरुवार को भी 3 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जिससे स्वास्थ विभाग समेत पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। यह सभी कोरोना मरीज अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए थे।

प्रवासियों के लौटने से उत्तराखंड में बढ़ा कोरोना का खतरा

वहीं प्रवासियों के लौटने से उत्तराखंड में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार अन्य राज्य से जो प्रवासी लौट रहे हैं उनमे से अधिकतर पहाड़ के हैं जिससे पहाड़ो में कोरोना क खतरा बढ़ गया है जो की घातक हो सकता है।

अल्मोड़ा में आया था एक मामला

बीते दिनों अल्मोड़ा में कोरोना का एक मरीज सामने आया था जो कि ठीक हो गया था। उसके बाद अल्मोडा़ ग्रीन जोन में आ गया है। वहीं अल्मोड़ा के एक औऱ युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी लेकिन वो उधमसिंह नगर में पक़डा गया था औऱ जांच भी वहीं हुई थी। वहीं उत्तरकाशी के डुंडा में पहला कोरोना का मामला सामने आया। जो की गुजरात से लौटा था। बीते दिनों से जो भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं वो प्रवासी हैं जो महाराष्ट्र या गुजरात समेत दिल्ली से लौटे हैं।

दिल्ली से आई थी महिला, दून अस्पताल में भर्ती

आज पहाड़ों की रानी मसूरी में भी कोरोना का कहर बरपा। मसूरी में 36 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एक मामला रायपुर और एक डालनवाला से सामने आया है। जिसके बाद प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की सांख्या 75 हो गई है। तीनों कोरोना मरीजों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला का आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर सैंपल लिया गया 

जानकारी मिली है कि जिस महिला में कोरोना की पुष्टि  हुई है वह मसूरी के बूचड़खाने में 13 मई को दिल्ली से आई थी।महिला का दिल्ली से आते हुए आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर सैंपल लिया गया था। महिला के साथ दो बच्चे भी दिल्ली से आए थे। जिन का सैंपल लिया गया है।प्रशासन के द्वारा महिला के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। बता दे कि मसूरी के लंढौर बूचडखाना क्षेत्र में काफी तदात में लोग रहते हैं।

रायवाला में एक युवक में कोरोना की पुष्टि, दिल्ली से लौटा था

वहीं मसूरी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने लंढोर बूचडखाने की घेराबंदी कर दी है। वहीं डालनवाला, रायपुर में भी पुलिस फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। जानकारी मिली है कि रायपुर में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है वो दिल्ली से लौटा था। आंकड़ों से साफ है कि दिन बा दिन पहाड़ों में कोरोना कहर बरप रहा है और खतरा बढ़ता जा रहा है जो कि उत्तराखंड की पहाड़ की वादियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Share This Article