किच्छा : उधमसिंह नगर के किच्छा से बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि किच्छा स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती एक नवविवाहिता ने एक पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलभट्टा थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला किच्छा के पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र का बीती रात कै है, जहां क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती एक नवविवाहिता ने सिपाही पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विवाहिता और परिजनों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी दीवार फांदकर क्वारंटाइन सेंटर में आ घुसा. नवविवाहिता ने पुलिसकर्मी पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं जब ये बात नवविवाहिता ने परिजनों को बताई तो परिजनों ने पुलभट्टा थाने का घेराव किया। पुलिस ने परिजनों को अंगर आने नहीं दिया।परिजनों ने जमकर विरोध किया।
बता दें कि किच्छा के सूरजमल मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया था। प्रवासियों को यही क्वारंटाइन किया जा रहा है जहां नवविवाहिता भर्ती थी। विवाहिता ने सिपाही पर कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया है।