उत्तराखंड में आज कोरोना के 1069 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1016 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 71.19 फीसदी है। प्रदेश में अब भी 11,809 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि, आज 17 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में 30 साल से लेकर 94 साल उम्र तक के लोग शामिल हैं, हालाँकि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
आज अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 21,चमोली में 58, चंपावत में 7, देहरादून में 318, हरिद्वार में 127, नैनीताल में 119, पौडी़ में 48, पिथौरागढ़ में 21, रूद्रप्रयाग में22 टिहरी में 31, उधमसिंह नगर में 237 और उत्तरकाशी में 53 मामले सामने आए।
इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43,720 तक जा पहुंचा है। इनमे से 31,123 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 529 लोगों की मौत हो चुकी है। 201 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 11,867 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।