#RheaChakraborty is just a facade, filmmaker Vivek Agnihotri (@vivekagnihotri) has alleged. #MumbaiPolice and #Maharashtra government are protecting some very powerful people in the #SushantSinghRajput death case, Agnihotri claimed. pic.twitter.com/xmaXlBo4Nk
— IANS Tweets (@ians_india) August 29, 2020
सुशांत राजपूत मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। रिया, रिया के परिवार और सुशांत के दोस्तों पर सीबीआई ने शिकंजा कसा हुआ है। वहीं अभी भी रिया औऱ रिया के भाई से पूछताछ जारी हैय़ इस बीच निर्देश विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है। आपको बता दें कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दावा करते हुए कहा कि रिया को सिर्फ मोहरा बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले पर मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। विवेक ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक घटना के बारे में बताया जो सुशांत के साथ एक फार्म हाउस में हुई थी। विवेक ने अपने ट्वीट में बताया कि कैसे एक स्टार ने सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी। हालांकि अपने ट्वीट में विवेक ने उस स्टार के नाम का खुलासा नहीं किया है।
ट्वीट करते हुए निर्देशक विवेक ने लिखा कि एक बार फार्म हाउस में सुशांत की एक स्टार के साथ बहस हो गई थी, जिसने उसे लॉन्च किया था। इस बहस में उस स्टार ने अपना आपा खो दिया था और गुस्से में सुशांत को कहा था कि वो उसका करियर वैसे ही खत्म कर देगा जैसे बाकी लोगों का किया है। रिया तो केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं। वहीं इसमे पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक बार फिर से नेपोटिज्म को लेकर आवाज उठने लगी है।