उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सरताज अली गुड्डू को किसान कांग्रेस कमेटी कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति पर तमाम कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रदेश के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के लिए जमीनी लड़ाई लड़ने वाला कोई मजबूत किसान नेता ना होने से किसानों की आवाज शासन प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही थी। उनके मनोनयन से कुमाऊं क्षेत्र में किसानों के हकों की लड़ाई को तेज किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ क्षेत्र में किसानों की स्थिति बेहद खराब है तथा उनके आवाज उठाने वाले नेताओं की भी कमी है।
किसान कांग्रेस कमेटी कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सरताज अली गुड्डू ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों के लिए जमीनी लड़ाई युवा ऊर्जा के साथ लड़ेंगे तथा किसानो को उनके हको को दिलाकर रहेंगे। उन्होने कहा कि उन्हें कांग्रेस की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह उसको किसानों की संजीवन बूटी के तौर पर काम करके आगे बढ़ायेंगे।