Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड मेयर पर आरोप, कहा- सैलरी के लिए मेरे-साइकिल वाले तक के बनाए फर्जी खाते, पैसे खुद रखे

रुड़की : नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके पूर्व कर्मचारी नीरज अग्रवाल ने उन पर भर्ष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है की उनके पास इन आरोपों के सबूत भी हैं। वहीं कर्मचारी की पत्नी के बयान दर्ज किए गए हैं।

https://youtu.be/OQ3K330Soa4

आपको बता दें कि रूड़की मेयर गौरव गोयल पर महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मेयर पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही है लेकिन अब उनके पूर्व कर्मचारी ने भी मेयर के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर मेयर की मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ा दी है।  दरअसल रूड़की मेयर गौरव गोयल के पूर्व कर्मचारी नीरज अग्रवाल का दावा है की नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए जो नाला गैंग की टीम बनाई थी, उनमे काफी नाम फर्जी है जिनके खाते में बिना कुछ करे नगर निगम से सैलरी आई है। कर्मचारी का दावा है की फर्जी नामों में एक नाम उनका भी है। उनके खाते में भी बिना कुछ करे सैलरी आई है जिसे बैंक से निकाल कर उन्होंने मेयर गौरव गोयल को दी है। पूर्व कर्मचारी का आरोप है की इन नामों में मेयर के कई निजी कर्मचारी शामिल हैं और एक मेयर की मछली मोहल्ला स्थित फैक्ट्री के बाहर साइकिल पंचर लगाने का काम करने वाले का नाम भी शामिल है।

 

पूर्व कर्मचारी का कहना है कि मेयर उनकी मानसिक स्थिति ख़राब बता रहे हैं जबकि दिसम्बर महीने में ही मेयर ने उन्हें कोरोना वॉरियर का सर्टिफिकेट भी दिया है। पूर्व कर्मचारी ने नाला गैंग की गहराई से जांच करने की भी मांग की है। वहीं झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के कहना है कि मेयर के ऊपर चाहे महिला का आरोप हो चाहे नाला गैंग में फर्जी तरीके से तनख्वाह निकलने का मामला हो सभी आरोपों की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। वहीं मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने भी कहा कि मामला संज्ञान में आया है और भाजपा सरकार जीरो टॉलरेन्स की सरकार है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें