National : निहाल सिंह की बहादुरी के लिए पुलिस 26 जनवरी को करेगी सम्मानित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

निहाल सिंह की बहादुरी के लिए पुलिस 26 जनवरी को करेगी सम्मानित

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsएक युवक जिसने एक हादसे में 20 लोगों को जान बचाई, जिसको पुलिस और लोगों ने सलाम किया। जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर के छोटे से गांव के रहने वाले निहाल सिंह की जिसको 26 जनवरी को पुलिस सम्मानित करेगी। जी हां बता दें कि मजदूर निहाल सिंह ने आगरा के झरना नाला बस हादसे में 20 लोगों की जान बचाई थी जिससे पुलिस और लोग काफी प्रभावित हुए और पुलिस ने निहाल सिंह को पुलिस गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का फैसला किय़ा। निहाल सिंह को कानपुर पुलिस लाइन में होने वाली परेड के बाद यह सम्मान दिया जाएगा। वहीं एसएसपी बबलू कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देने और डीएम एनजी रविकुमार ने उनका नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजे जाने की बात कही है।

झरना नाले में निहाल सिंह (फाइल)निहाल सिंह ने बचाई थी 20 लोगों की जान

गौर हो कि 9 जुलाई 2019 को यमुना एक्सप्रेस वे पर बस ड्राइवर को झपकी लग गई थी जिस कारण बस 40 फुट गहरे झरना नाले में जा गिरी थी, जिसमे 52 लोग सवार थे. बता दें कि इस हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई थी। जनरथ बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। अगर चौगान बघेल की ठार निवासी 26 वर्षीय निहाल सिंह मौके पर न पहुंचते तो मरने वालों का आकड़ा बढ़ जाता. बस के गिरने की आवाज सुनकर निहाल सिंह वहां पहुंचे। बता दें कि निहाल सिंह ने 20 लोगों की जान बचाई थी।

स्थानीय लोगों औऱ पुलिस ने निहाल की बहादुरी को सलाम किया

निहाल सिंह बस की खिड़की से अंदर घुसे। गेट खोलकर यात्रियों को एक एक कर बाहर निकालना शुरु कर दिया। पांच को निकालने के बाद एक यात्री के फोन से ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया। उनकी मदद से आधा घंटा में 15 और लोगों को बाहर निकाला जो की घायल छे। उन्हें फिर अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों औऱ पुलिस ने निहाल की बहादुरी को सलाम किया।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि निहाल सिंह ने बहादुरी काम किया। उसे 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे और भी लोगों की सूची बनाई जा रही है जिन्होंने अपनी बहादुरी से किसी की जान बचाई हो। निहाल सिंह के पिता रामसिंह ने बताया कि बेटे ने इस कार्य से पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। अब अफसर गांव में आने जाने के लिए सड़क भी बनवा दें,। वहीं निहाल सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पालन पोषण के लिए उसके पास कोई साधन नहीं है। उसे रोजगार मिल जाए, तो अच्छा रहेगा।

Share This Article