ब्यूरो- तीन तलाक, वंदेमातरम्, कश्मीर में पत्थर बाजी, सुकमा में नक्सली हमला और भारत-पाक बोर्डर पर गोला-बारूद के धमाकों के शोर के बीच तेल कंपनियों ने बड़ी खूबसूरती से आम उपभोक्ता की जेब पर मंहगाई का उस्तरा चलाया है।
तेल कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार और बढ़ा दिए हैं। अबकी बार तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में दो रूपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। वहीं कैरोसीन के दाम भी बढ़ा दिए हैं। मिट्टी तेल के दाम 26 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाए गए हैं।