देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए देश भर को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं बात करें उत्तराखंड की तो प्रदेश में लागू लॉकडाउन के नियम का पालन कराने के लिए पहले दिन पुलिस ने जमकर डंडे बरसाए जिसके बाद लोग घरों में कैद हुए।
लेकिन आपको बता दें कि 28 मार्च तक कुल 37 मुदकमे लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दर्ज किए गए हैं। वहीं 183 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 308 अभियोगों में 1711 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 6358 वाहनों के चालान, 1687 वाहन सीज एवं 2785520 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।