नई दिल्ली : दिल्ली से नौसेना समेत देश के लिए बुरी खबर है। बता दें कि भारतीय नौसेना के वरिष्ठतम पनडुब्बी वाइस एडमिरल श्रीकांत का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी मिली है कि वो कोरोना से संक्रमित थे उनका उपचार चल रहा था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। देश के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीकांत प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक थे और इससे पहले एनडीसी के महानिरीक्षक परमाणु सुरक्षा और कमांडेंट की नियुक्तियां की थीं।
भारतीय नौसेना के वरिष्ठतम पनडुब्बी वाइस एडमिरल श्रीकांत के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा डीजी सीबर्ड वाइस एडमिरल श्रीकांत के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना राष्ट्र के लिए उनके महान योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके बहादुर परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।
31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति होने वाले थे
जानकारी मिली है कि नौसेना अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने महानिरीक्षक परमाणु सुरक्षा और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के कमांडेंट की नियुक्तियां की थीं। वाइस एडमिरल इस महीने के अंत में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति होने वाले थे।