देवप्रयाग: देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सकनिधार के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की भी मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 6 हो गई है।
बता दें कि पुलिस को देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर वाहन खाई में गिरने की खबर मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा। पुलिस के अनुसार वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। वाहन में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थी। जिसमें से एक महिला घायल हुई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मृतकों की सूची
– पंकज पुत्र मकान सिंह उम्र 18
– सौपा पत्नी मकान सिंह उम्र 42,
(निवासी गांव झाँकरी पालकोट तहसील देवप्रयाग)
– फूलदेई पत्नी मदन सिंह उम्र,53,
-लक्ष्मी देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र 35 ,
-नेहा पुत्री नरेंद्र सिंह उम्र 15वर्ष
(निवासी गांव सेमा भरदार, रुद्रप्रयाग)